सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाकी है ।

हम जाना चाहते हैं सब छोड़कर फिर इंतज़ार बाकी है ,
चाहे तुम हमसे नफ़रत ही करो पर हमारे तो दिल में प्यार बाकी है ।
दिन तो कट ही जाते है कुछ कामों में चनदर ,
लगता है फिर रातों को दिल का गुबार बाकी है ।
दौड़ भरे जीवन में कट जाते हैं हफ़्ते महीने दो चार ,
फिर लगता है वह छुट्टी वाला इतवार (रविवार) बाकी है ।
जब भी मिलते थे उन के हमारे नयन चार,
हर पल हर क्षण लगता था एतबार बाकी है ।
जब भी प्रेम में हम डूबने लगते हैं ,
फिर लगता है वो क़रार बाकी है ।
जब भी देखता हूँ उस बेवफा को ,
एक पल के लिए लगता है कुछ प्यार बाकी है ।
छोड़ना चाहता हूं इस जग को तुम को ,
फिर लगता है इश्तहार बाकी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ण पिरामिड

तू मुझे जग से प्यारा ही है ना छोड़ के जा मेरी पूजा भी तू माँ जमीं में देवता ।। मैं बिन तेरे हूँ अधूरा सा गम में मारा लगता क्यों सारा बनता हूँ .....बेचारा ।। चंद्रप्रकाश बहुगुणा /म...

होली

अगली होली आप लोगों के साथ हो , इसी लिए दूर हूँ । सब को शुभकामनायें , बधाई रंगोत्सव की ... जीवन रंगमय हो सब का , रंग बसन्त सा हो सब का , कुछ हालात हैं हम दूर हैं . वरना पास आ जाता कब का ।    ...

।। मैं और मेरा भोला पन ।।

लोग चांद तक पहुंच गये .....       मैं बचपन के खिलौनों से खेलता हूं....                              लोग इतने चालाक हो गये कि मत पूछ चन्दर  ....                  मैं अभी भी हालातों के उख...