सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

।। एक दिन का हल्ला ना हो दोस्ती के नाम पर ।।

।। एक दिन का हल्ला ना हो दोस्ती के नाम पर ।।

एहसास ये  एहसास है ...
       दोस्ती एक एहसास है ...
सुख में हँसी ...
            दुःख में आस है ,
दोस्ती एहसास है ।।

धूप में बरसात है ...
          चाँदनी वो रात है ...
एक खुली किताब है ...
          खुशियों की बारात है ...
   दोस्ती एहसास है ।।

दिल का अरमान है ...
          दोस्ती एक सम्मान है ...
कोयल की मधुर तान है ...
           जिन्दगी की शान है ...
     दोस्ती एहसास है ।।

दिन एक में ना बाँध इसको ....
        ये जीवन का साथ है ...
मुझे तब कोई गम नहीं है ...
       जब दोस्त मेरे साथ है .,
        दोस्ती एहसास है ।।

पत्थरों सा दिल पिघलता ..
        दोस्ती के नाम पर ,
एक दिन का हल्ला ...
      ना कर दोस्ती के नाम पर ..,
      दोस्ती एहसास है ।।

हम एक और एक साथ हैं ,
                चाहे दूर या पास हैं ,
दोस्ती तो दिल में बसती ,
               दोस्तों के हर पल पास हैं ।
        दोस्ती एहसास है ।।

चंद्र प्रकाश बहुगुना / पंकज / माणिक्य

               

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ण पिरामिड

तू मुझे जग से प्यारा ही है ना छोड़ के जा मेरी पूजा भी तू माँ जमीं में देवता ।। मैं बिन तेरे हूँ अधूरा सा गम में मारा लगता क्यों सारा बनता हूँ .....बेचारा ।। चंद्रप्रकाश बहुगुणा /म...

होली

अगली होली आप लोगों के साथ हो , इसी लिए दूर हूँ । सब को शुभकामनायें , बधाई रंगोत्सव की ... जीवन रंगमय हो सब का , रंग बसन्त सा हो सब का , कुछ हालात हैं हम दूर हैं . वरना पास आ जाता कब का ।    ...

।। मैं और मेरा भोला पन ।।

लोग चांद तक पहुंच गये .....       मैं बचपन के खिलौनों से खेलता हूं....                              लोग इतने चालाक हो गये कि मत पूछ चन्दर  ....                  मैं अभी भी हालातों के उख...